World Oceans Day 2021 in hindi

World Oceans Day 2021 in hindi:- ओशन यानि की महासागर हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, चाहे प्रत्‍यक्ष या अप्रत्‍यक्ष रूप से  हमारा वास्ता हो रहता ही है। विभिन्न प्रकार के खनिज, लवण, यहां से निकलेने वाली   मेडिसिन, समुद्री मार्ग से किया जाने वाली व्यापार, और भी विभिन्न तरिके से ओशन हमारे लिए महत्वपूर्ण है।

महासागर पृथ्वी की सतह का लगभग 71 प्रतिशत भाग में फैले हुए है। समुद्र के इस खारे पानी में पौधों, जानवरों और अन्य जीवों सहित विशाल जीवन है। महासागरीय क्षेत्र पृथ्वी की सतह पर कई घाटियों को भरते हैं। साइंटिस्ट और ज्योग्राफर इसे विभिन्न वर्गों में विभाजित करते हैं।

महासागरो में मौजूद अहम चीजें

महासागरो में पेड़ पौधों, कई प्रजाति के जानवर और अहम आर्गेनिज्म का भंडार है, वैज्ञानिको की रिसर्च के मुताबिक ये धरती के तापमान को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। महासागरों की जीवन में महत्ता को देखते हुए युनाइटेड नेशंस और इंटरनेशनल लॉ 8 जून को विश्व महासागर दिवस मनाता है।

इतिहास

 विश्व महासागर दिवस की अवधारणा पहली बार 1992 में रियो डी जनेरियो में पृथ्वी शिखर सम्मेलन में प्रस्तावित की गई थी। यह विचार दुनिया के साझा महासागर और मनुष्यों के समुद्र से व्यक्तिगत संबंध का जश्न मनाने के लिए उभरा।

क्यों मनाते हैं महसागर दिवस

महासगर दिवस मनाने का मकसद ये है कि हम जान सकें कि महासागर हमारे लिए कितने अहम हैं। महासागरों से हमें कई तरह की दवाइयां मिलती हैं जिसमें लाइफ सेविंग से लेकर कैंसर तक की दवाइयां शामिल हैं। इसिलिए हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम महासागर के अस्तित्व को बनाए रखने और इनके सरंक्षण में अपने योगदान दें।

ये है 2021 का थीम

विश्व महासागर दिवस 2021 की थीम है महासागर में मौजूद लाइफ और लाइवलीहुड से जुड़े तथ्यों के बारे में आम जन तक जानकारी पहुंचाना। लोगों में ये जागरूकता पैदा करना  कि ये महासगर ही हैं जो पूरी दुनिया में प्रोटीन उपलब्ध कराने का सबसे बड़ी जरिया हैं। महासागर इकॉनोमी मजबूत करने और रोजगार देने में भी अहम रोल अदा करते हैं। अनुमान के मुताबिक दुनिया के  40 मिलियन लोग 2030 तक महासागर आधारित इंडस्ट्री से जुड़े होंगे।

 

90% बड़ी मछलियों की आबादी के विलुप्त होने और 50%  Coral reef (प्रवाल शैल-श्रेणी)के नष्ट होने के साथ, हम समुद्र का जितना दोहन कर सकते हैं, उससे कहीं अधिक कर रहे हैं। ऐसे में महासागर की रक्षा और संरक्षण के लिए और जो कुछ भी वह बनाए रखता है, हमें एक नया संतुलन बनाना चाहिए। आज हम सभी देश के सरकारों को समुद्र के साथ एक ऐसा संबंध बनाना जरूरी है जो महासागर और उसके अंदर के जीवन के लिए उपयोगी हो।

यह भी पढ़े:-

Nominee kya hai/ जानिए आसान भाषा में…

Cryptocurrency kya hai/ What is Cryptocurrency/ जानिए क्रिप्टोकरेंसी के बारें सबकुछ?

What is foreign currency reserves, क्या है विदेशी मुद्रा भंडार, क्या हैं इसके मायने ?

Currency chest kya hai/ What is Currency Chest?

Career Pedia को उम्मीद है कि इस पोस्ट में दी गई  जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपके कोई भी सवाल, सुझाव या इस लेख में कोई त्रुटि रह गई है तो हमे कॉमेंट और Email कर सकते हैं। हमारे You Tube Channel, Facebook page Linkdin page, Instragram और  Telegram channel पर जुड़ सकते है। वहां से करियर जानकारी के पोस्ट व वीडियों के लेटेस्ट नोटिफिकेशन पा सकते है। धन्यवाद !!

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *