नई दिल्ली:WBBSE Madhyamik Result 2023 Direct Link: पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (WBBSE) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट के लिए खुशखबरी है। पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसमें छात्रों ने अच्छा प्रर्दशन किया है। वही यहां पर इस खबर में आप को बोर्ड के द्धारा जारी किया गया ऑफिसयिल लिंक और रिजल्ट चेक करने का स्टेप्स बताया जा रहा है
ये भी पढ़ें- PSEB 12th Result 2023 Date: इस तारीख को आएगा पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट, यहां देखें नया अपडेट
आप को बता दें कि पश्चिम बंगाल मध्यमिक परीक्षा 2023 23 फरवरी से 4 मार्च, 2023 तक आयोजित की गई थी। खबरों में बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल राज्य के 2867 केंद्रों पर 7 लाख से अधिक छात्रों ने 2023 में परीक्षा दी थी है। ऐसे में परीक्षा में शामिल कैडिडेंट यहां पर जारी किया गया 10वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
दरअसल छात्र जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे WBBSE की आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in और wbbse.wb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट (WBBSE Madhyamik Result 2023) चेक कर सकते हैं।
WBBSE Madhyamik 10th Result 2023 ऐसे करें चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in पर जाएं।
- यहां पर WBBSE Madhyamik 10th Result 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
- यहां पर मांगी गई जानकारी मेें रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका WBBSE Madhyamik 10th Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।