UP Board 2023 Result Date: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से जल्द ही 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। मिडिया खबरों के अनुसार अगले महीने ही यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट डेट जारी हो सकती है। स्टूडेंट्स रिजल्ट जारी होने के बाद upmsp.edu या upresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। वैसे बोर्ड की तरफ से रिजल्ट डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
ये भी पढ़ें- CUET PG 2023 Exam Date: सीयूईटी पीजी के डेटशीट को लेकर आया बड़ा अपडेट, UGC अध्यक्ष ने दी अहम जानकारी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 16 फरवरी से 3 मार्च 2023 तक यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं हुईं थी। वहीं 16 फरवरी से 4 मार्च 2023 तक कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं हुईं थी। जानकारी के अनुसार, 10वीं के लिए करीब 3116487 से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जबकि 12वीं के लिए करीब 2769258 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
रिपोर्ट के अनुसार, कक्षा 10 और 12 के लिए इवैल्यूएशन की प्रक्रिया बोर्ड ने 18 मार्च 2023 को शुरू की। इवैल्यूएशन के लिए करीब 143933 परीक्षक चुने गए। यह इवैल्यूएशन टीम करीब 3.19 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं को चेक करेगी। मिली जानकारी के अनुसार, 23 मार्च तक 16720732 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच हो चुकी है।
यूपी बोर्ड परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीख
10वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 3 मार्च तक हुई थी।
12वीं की परीक्षा 16 मार्च से 4 मार्च 2023 तक हुई थी।
यूपी बोर्ड रिजल्ट अप्रैल में जारी किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- KVS Class 1 Admission 2023: केंद्रीय विद्यालय में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, एडमिशन लेना है तो जल्दी से देखें पूरी जानकारी
ऐसे चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट
- इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- upresults.nic.in या results.upmsp.edu.in पर विजिट करना होगा।
- अब होम पेज पर यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 क्लास 10 या 12 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब रोल नंबर के साथ दूसरी सारी डिटेल दर्ज करके सबमिट करना होगा।
- अब आपके सामने 10वीं-12वीं का रिजल्ट आ जाएगा।
- रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड करके रख सकते हैं। जिसे अपने काम में प्रयोग कर सकते हैं।