नई दिल्ली: RRB Recruitment 2023: भारतीय रेलवे (RRB) में नौकरी करने वालों के लिए युवाओं के अच्छी खबर है। दरअसल रेलवे ने ग्रुप सी और ग्रुप डी के 2.8 लाख पदों जल्द ही भर्तियां निकाली जाएंगी। जिन स्टूडेंट्स को आवेदन करना है, वो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने का तरीका ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल जाएगा।
इसे भी पढ़ें- Bihar B.Ed CET 2023 Admit Card: जारी हुआ बिहार बीएड सीईटी 2023 एडमिट कार्ड, इस तरह करें डाउनलोड
आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में सांसद प्रमोद तिवारी ने एक सवाल दिया गया था, जिसके जवाब में उन्होंने कहा था कि जल्द ही 2.8 लाख पदों पर भर्तियां निकाली जाएंगी। इसे लेकर बोर्ड तैयारियों में जुटे हैं।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेल मंत्रालय ने देशभर के सभी 21 आरआरबी से वैकेंसी के लिए कहा है। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि 2023 तक रेलवे में डेढ़ से दो लाख खाली पदों पर भर्तियां निकाली जाएंगी। इसमें ग्रुप डी और ग्रुप सी से जुड़े पदों पर भर्ती होगी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, रेलवे में 2 लाख से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकलेंगी, उसमें सबसे ज्यादा भर्तियां ग्रुप सी और डी के पदों पर होंगी। बता दें कि ईस्ट, साउथ ईस्ट और साउथ वेस्ट जोन को छोड़कर हर जोन में 10 हजार से ज्यादा वैकेंसी निकली जाएगी।
इसके आलावा बोर्ड जल्द ही ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती शुरू करने वाला है। कहा जा रहा है कि भर्ती यूपीएससी के जरिए होगी। बता दें कि 2020 के बाद से ग्रुप-ए और बी के पदों पर भर्ती नहीं की गई है।
इसे भी पढ़ें- CTU Recruitment 2023: 10वीं और 12वीं पास कर सकेंगे सरकारी नौकरी, यहां पर ड्राइवर और कंडक्टर पदों पर निकली बंपर भर्ती
वैसे भारतीय रेलवे ने दोनों ही भर्तियों के नोटिफिकेशन को लेकर कोई जानकारी नहीं साझा की गई है। हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं कि भर्ती के लिए नोटिफिकेशन अप्रैल के आखिरी सप्ताह या फिर मई में जारी हो सकता है। बता दें कि इससे पहले रेलवे ने ग्रुप डी के 1 लाख से ज्यादा पदों पर भर्तियां की गई थीं।