'Strengthening Health Working Program' online Course for Medical Student

online Course for Medical Student- हेल्थ कहें या स्वास्थ्य, ये कितना जरूरी है, ये हमें समय ने बता दिया। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं होना कितना जरूरी है, ये मौजूदा हालात में पता चल रहा है। लेकिन कई बार हमारी ढिलाई और कमजोर ढांचें की वजह से कई बार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से लोग वंचित रह जाते हैं यानी हमारी लापरवाही और कमजोर मैनेजमेंट के कारण बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। क्या आपको ऐसे काम में रूचि है? यानि क्या आप इस ढांचें को सुधारना चाहते हैं यानी क्या आप बेतहर मैनजमेंट कर लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाओं पहुंचाना चाहते हैं।? तो आप ऑनलाइन कोर्स कर इसे अपना प्रोफेशन बना सकते हैं।

online Course for Medical Student

करियर का एक ऐसा क्षेत्र है जहां जॉब का बहुत अच्छा अवसर है। और यह क्षेत्र है स्वास्थ्य का क्षेत्र। आज की स्थिति से भी पता चलता है कि यह कितना महत्वपूर्ण क्षेत्र है। लेकिन गौर करने वाली बात यह भी है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र से जुड़े मुख्य लोगों से ही काम नहीं चलता है बल्कि कई लोगों को एक साथ मिलकर काम करना पड़ता है। यानी संगठन बनाकर काम करना पड़ता है।

 

इस कोर्स का नाम है स्ट्रेंथिंग हेल्थ वर्किंग प्रोग्रामआज मैं इस लेख में मैं आपको इसी कोर्स के बारे में बाताउंगा। जैसे कि इसमें आपको क्या-क्या सिखाया जाएगा, इसकी पढाई कैसे कर सकेंगे, इसमें सिलेबस वगैरह क्या होगा और कौन-कौन ये कोर्स कर सकता है।

What is ‘Strengthening Health Working Program’ 

अगर सीधे तौर समझें तो एक डॉक्टर कितने लोगों तक पहुंच सकता है। कई दफा तो क्षेत्रों और अन्य कई कारणों के चलते लोगों तक सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं भी समय पर नहीं पहुंच पाती हैं। ऐसे में ही काम आता है संगठन।

 

पूरी दुनिया कोरोना महामारी की चपेट में है। भारत भी इसकी चपेट से बच नहीं पाया। अगर गौर करें तो हम दुसरे देशों से बेहतर स्थिति में हैं, और ऐसा इसलिए है क्योंकि स्वास्थ्य कर्मचारी यानी डॉक्टर्स पूरी मेहनत से काम करने में लगे हुए हैं। यानी दिन रात अपने काम में लगे हुए हैं। मौजूदा समय में देश में करीब 9 लाख कर्मचारी काम कर रहे हैं। हर जगह इनसे काम लेने का एक प्लान किया हुआ तरीका होता है लेकिन फिर भी कई चीजें ठीक तरह से नहीं पा रही हैं। ऐसे में इन्हीं सब चीजों को सुधारने के लिए ये कोर्स शुरू किया गया है।

 

ये कोर्स इंड्रोडक्टरी लेवल का है, इस लिए इसे समझने में कोई भी परेशानी नहीं होगी। यहां आप हेल्थ वर्क प्रोग्राम मेन कांसेप्ट समझेंगे। जैसे स्वास्थ्य सेवाएं लोगों तक कैसे पहुचाई जाएं, स्वास्थ्य कर्मचारियों से काम कैसे लेना है। इसे और बेहतर तरीके से समझने के लिए इथोपिया, बांग्लादेश जैसे कुछ देशों की केस स्टडी को भी शामिल किया गया है।

 

इसमें हर सप्ताह आपको 2 से 4 घंटों का वक्त देना होगा। इसमें आपको स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े सभी बिंदुओं के बारे में बताया जाएगा। यहां बताया जाएगा कि आपको सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं में कैसा सहयोग करना हैं।

कैसे होगी पढ़ाई

कोर्स अभी चल रहा है। आप तीस सितंबर तक एनरोल कर सकते हैं। एनरोल करने के लिए आपको दिए गए लिंक पर जाना होगा। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा संचालित इस कोर्स में आपको फीस अदा नहीं करनी होगी, लेकिन प्रमाण पत्र के लिए तय शुल्क अदा करना पड़ेगा।

किसके लिए है ये कोर्स

कोर्स खासतौर पर स्वास्थ्य से जुड़े लोगों या इस विषय में करियर के बारे में सोच रहे लोगों के लिए है। यानी अगर इस विभाग से आपका नाता छात्र, कर्मचारी या सरकारी तौर पर है तो यह कोर्स आपके काम का है। इसके लिए दिए गए लिंक पर जाना होगा और जरूरी जानकारियों को भरने के साथ ही एनरोल कराना होगा।

 

कोर्स: स्ट्रेन्थनिंग कम्युनिटी हेल्थ वर्कर प्रोग्राम

विषय: हेल्थ एंड सेफ्टी

शुरू होने की तारीख: कोर्स 12 मई  से शुरू हो चुका है।

प्रमाण पत्र की फीस: 5981 रुपए

अवधि: 2-4 सप्ताह

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *