नई दिल्ली: NEET UG Admit Card 2023 Released: नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) की तरफ से यूजी 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अब जिन स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड देखा है या डाउनलोड करना है, वो आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 7 मई, 2023 के लिए रखी गई है।
इसे भी पढ़ें- BPSC 68th Mains Admit Card 2023: इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें लें बीपीएससी 68वीं परीक्षा एडमिट कार्ड
बता दें कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट्स को आवेदन संख्या और डेट ऑफ बर्थ देनी होगी। एडमिट कार्ड में स्टूडेंट्स को एग्जाम सेंटर, परीक्षा की टाइमिंग और अन्य गाइडलाइंस दिख जाएंगी। ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और गाइडलाइंस को देखकर परीक्षा में शामिल हों।
जिस दिन नीट की परीक्षा हो उस दिन स्टूडेंट्स को मांगे गए सभी डाक्यूमेंट्स और तस्वीरों के साथ एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लाना होगा। नीट (यूजी) – 2023 के परीक्षा पैटर्न में चार विषय शामिल हैं। हर परीक्षा में दो खंड होंगे। सेक्शन ए में 35 प्रश्न दिए जाएंगे और सेक्शन बी में 15 प्रश्न दिए जाएंगे। इन 15 प्रश्नों में से स्टूडेंट्स को किसी भी 10 प्रश्नों को हल करना होगा।
बताया जा रहा है कि इस साल करीब 20 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। परीक्षा 7 मई 2023 को दोपहर 2 बजे से शाम 5.20 बजे तक करवाई जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- NATA Result 2023: नाटा रिजल्ट 2023 जारी, इन आसान स्टेप्स से करें डाउनलोड
IIT JEE Advanced 2023: आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, ये रहा अप्लाई करने का डायरेक्ट लिंक
इस तरह चेक करें एडमिट कार्ड
इसके लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
इसके बाद एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद पर्सनल जानकारी दर्ज करके सबमिट करें।
अब एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।
आप एडमिट कार्ड की एक कॉपी डाउनलोड करके अपने पास रख लें।