NEET PG Counselling: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन फॉर मेडिकल साइंस की तरफ से आज नीट पीजी का स्कोर कार्ड जारी (NEET PG 2023 Score Card) जारी किया जा सकता है। नीट पीजी में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in और nbe.edu.in पर जाकर स्कोर चेक कर सकेंगे। वहीं जानकारी के अनुसार, जून में नीट पीजी काउंसलिंग (NEET PG Counselling 2023) की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। आइए NEET PG Score Card 2023 का स्कोर कार्ड चेक करने का तरीका जानते हैं।

ये भी पढ़ें- JEE Mains Session 2 Admit Card 2023: यहां जानिए एडमिट कार्ड कब और कहां डाउनलोड कर सकेंगे

CA Exam 2023: CA Exam के लिए इस डेट तक करें अप्लाई, पढ़ें डीटेल्स

ऐसे चेक कर पाएंगे NEET PG 2023 Score Card

इसके लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in पर विजिट करें।

यहां पर होमपेज पर नीट पीजी 2023 के लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद स्कोर कार्ड के टैब पर जाएं।

अब लॉगिन क्रेडेंशियल की जानकारी डालें।

इसके बाद आपके सामने स्कोर कार्ड दिखने लगेगा।

आप स्कोर कार्ड की हार्ड कॉपी भी रख सकते हैं।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि नीट पीजी परीक्षा (NEET PG 2023) 5 मार्च 2023 को कराई गई थी। इसके बाद इसका रिजल्ट 14 मार्च 2023 को जारी किया गया था। इस परीक्षा करीब 2 लाख छात्रों ने हिंसा लिया था।

ये भी पढ़ें- CBSE Board Exam 2023: सीबीएसई बोर्ड के छात्रों की 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट हुई जारी, यहां दिए गए लिंक से करें चेक

Indian Army TES 49 Recruitment 2022:  भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट अधिकारी बनने का मौका, यहां पर डीटेल्स देख फटाफट करें अप्लाई

जुलाई महीने में शुरू हो सकती है काउंसलिंग

एनबीई (NBE) से मिली जानकारी के अनुसार, 15 जुलाई 2023 से नीट पीजी 2023 की काउंसलिंग (NEET PG Counselling 2023 Date) की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। वैसे ये टेंटेटिव डेट है और उम्मीद है कि जल्द ही काउंसलिंग की कंफर्म डेट जारी कर दी जाए। काउंसलिंग में अप्लाई करने के लिए स्टूडेंट्स को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *