नई दिल्ली: NATA Result 2023: अगर आप भी NATA Result 2023 टेस्ट 1 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो आप के लिए खुशखबरी है। NATA 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है, ऐसे में इस एक्जाम को देखने के लिए, उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड के माध्यम से NATA लॉगिन का उपयोग करना होगा। यहां पर NATA परिणाम 2023 का लिंक दिया जा रहा है, जिससे रिजल्ट को देख सकते है।
ये भी पढ़ें-IIT JEE Advanced 2023: आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, ये रहा अप्लाई करने का डायरेक्ट लिंक
आप को बता दें कि काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (सीओए) द्वारा नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (NATA) टेस्ट 1 आयोजित कराया जाता है। सीओए ने NATA Result 2023 को जारी कर दिया है। जिससे कैडिडेंट अपना रिजल्ट यहां पर बताए गए स्टेप्स से देख सकते हैं।
NATA Result 2023 Test 1 ऐसे करें डाउनलोड
ऐसे स्टुडेंट जो नाटा रिजल्ट 2023 का इंतजार कर रहे है, तो यहां बताए गए स्टेप्स से एनएटीए रिजल्ट 2023 टेस्ट 1 डाउनलोड कर सकते हैं-
स्टेप्स 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nata.in पर जाएं।
स्टेप्स 2: इसके बाद में यहां बताए गए रिजल्ट लिंक पर जाएं।
स्टेप्स 3: एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
स्टेप्स 4: NATA परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप्स 5: डाउनलोड करें लें और प्रिंटआउट के बाद में सेव कर लें।
आपको बता दें कि एनएटीए टेस्ट 1 को 21 अप्रैल, 2023 को कराया गया था। ये परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षण यानी CBT मोड में दो सत्रों में आयोजित की गई थी।वही इसकी पहली शिफ्ट का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे और दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक था। परीक्षा कुल 3 घंटे के लिए आयोजित की गई।
ये भी पढ़ें-Neet UG Admit Card 2023 download: इस लिंक से करें नीट यूजी 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड
वही एनएटीए परीक्षा 2023 कुल तीन चरणों में आयोजित की गई। पहले चरण की परीक्षा 21 अप्रैल को आयोजित की गई। परीक्षा के लिए कुल 10,901 कैडिडेंट ने अपना पंजीकरण कराया था, जिनमें से केवल 10105 अर्थात 93 प्रतिशत उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल हुए। इससे पहले काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (सीओए) ने उत्तर कुंजी भी जारी की है।