नई दिल्ली: MPESB Teacher Recruitment 2023: ऐसे कई कैडिडेंट होते हैं, जो सरकारी नौकरी की तलाश में रहते है। ऐसे में सरकारी टीचर की नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। आप को बता दें कि मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB Teacher Recruitment 2023) ने सरकारी टीचर के लिए बंपर भर्ती निकाली है। ऐसे उम्मीदवार जो अपनी योग्यता रखते हैं, तो यहां पर जारी किया गया नोटिफिकेशन को पढ़ कर अप्लाई कर सकते है।
ये भी पढ़ें-MP Board 12th Result 2023 Direct Link: MP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द आएगा, ये रहा डायरेक्ट लिंक
आप को बता दें कि मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) समय समय पर ऐसे भर्ती प्रोग्राम आयोजित करती रहता है। जिससे सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका मिल रहा है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड सरकारी टीचर बनने का बड़ा मौका रहा है। जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक एवं योग्य हैं, वे MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। एमपी कर्मचारी चयन बोर्ड 2023 ने के तहत 8720 पदों पर भर्ती निकाली है।
MPESB Teacher Bharti 2023 में पदों की संख्या
एमपी कर्मचारी चयन बोर्ड ने कुल 8720 पदों के लिए आवेदन मांगे है।
MPESB Teacher Bharti 2023 में इन विषयों पर होगी भर्ती
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड राज्य के शिक्षा विभाग और आदिवासी विभाग में रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिसमें हिंदी, गणित, जीव साइन्स, भौतिकी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, रसायन साइन्स, इतिहास, राजनीति साइन्स, भूगोल, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, वाणिज्य सहित कई विषयों के लिए रिक्तियां उपलब्ध हैं।
MPESB Teacher Recruitment 2023 की जरुरी डेट्स
एमपीईएसबी टीचर भर्ती 2023 के लिए आवेदन अभी शुरू नहीं हुए हैं। आवेदन 18 मई से शुरू होंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 जून 2023 होगी। वही कैडिडेंट कर्मचारी सेलेक्शन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर आवेदन का लिंक एक्टिव होने पर आवेदन कर पाएगें।
MPESB Teacher Bharti में आयु सीमा
एमपीईएसबी टीचर भर्ती 2023 में न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष मांगी गई है। जिसमें सामान्य पुरुष के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक की है। इसके साथ ही महिला और अन्य श्रेणियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
MPESB Teacher Recruitment 2023 में कैसे होगा सेलेक्शन
ऐसे उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए योग्यता रखते हैं और आवेदन करना चाहते हैं, उनका चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जारी किया गया नोटिफिकेशन को पढ़ सकते है।
ये भी पढ़ें- Jee Main 2023 Result: जारी हो गया सत्र-2 का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
MPESB Teacher Recruitment 2023 के जरुरी लिंक
- MPESB Teacher Recruitment 2023 नोटिफिकेशन
- MPESB Teacher Recruitment 2023 के लिए ऐसे करें अप्लाई