नई दिल्ली: JEE Mains Session 2 Admit Card 2023: JEE Mains Session 2 की परीक्षाएं जल्द शुरू होने वाली हैं। इसीलिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Mains Session 2 के एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड जारी करने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। ऐसे स्टूडेंट जो JEE Mains के लिए अप्लाई किया है, तो यहां पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बारे में पूरी जानकारी को इस खबर में जान सकते हैं।
खबरों में बताया जा रहा है, कि देश भर के अलग केंद्रों पर 6 अप्रैल 2023 से परीक्षा शुरू होगी। परीक्षा से जुड़ी तारीख के बारे में जानने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। वैसे बता दें कि NTA ने परीक्षा होने वाले शहरों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि परीक्षा होने वाले शहरों की जानकारी जल्द ही दी जाएगी।
ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड
- सबसे पहले जेईई मेन की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in पर विजिट करें।
- यहां पर होम पेज जाकर जेईई मेन्स सत्र 2 एडमिट कार्ड 2023 (JEE Mains Session 2 Admit Card) लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद लॉग इन डिटेल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- अपना एडमिट कार्ड चेक करें और पेज को डाउनलोड करें।
- एडमिट कार्ड प्रिंट करके अपने पास रख लें।
जेईई मेन पेपर की ये हैं अहम जानकारी
आपको बता दें कि जेईई मेन में दो पेपर होंगे, जिसमें पहला पेपर 3 घंटे का होगा। प्रश्नपत्र दो सेक्शन में आएगा। सेक्शन ए में MCQ सवाल आएंगे। वहीं सेक्शन बी में न्यूमेरिकल्स प्रश्न आएंगे। स्टूडेंट्स को दोनों सेक्शन के सारे प्रश्नों को करना होगा। पेपर -1 में कुल 90 सवाल रहेंगे, जो 300 अंकों का होगा।
वहीं जेईई मेन पेपर-2 ऐसे स्टूडेंट्स के लिए होगा, जो बी-आर्च और बी. प्लानिंग के लिए अप्लाई करेंगे। पेपर-2 के लिए स्टूडेंट्स को 3 घंटे का समय मिलेगा। अगर प्रश्न पत्र से जुड़ी ज्यादा जानकारी चाहिए तो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। अब जो स्टूडेंट्स जेईई मेन की परीक्षा में पास होंगे, उन्हें आईआईटी में एडमिशन मिलेगा। जिससे यहां पर देश से अच्छे संस्थान में पढ़ने का मौका मिलेगा।
ये भी पढ़ें- CA Exam 2023: CA Exam के लिए इस डेट तक करें अप्लाई, पढ़ें डीटेल्स
लाखों कैंडिडेट के चेहरे पर आई मुस्कान! सीटीईटी आंसर की जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक