नई दिल्ली: IIT JEE Advanced 2023: जो स्टूडेंट्स जेईई मेन्स परीक्षा पास कर चुके हैं, उनके लिए अच्छी खबर है। आईआईटी गुवाहाटी ने 30 अप्रैल 2023 यानी आज JEE एडवांस्ड 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन की लिंक को एक्टिव कर दिया है। अब जिन स्टूडेंट्स को आईआईटी में एडमिशन लेना है और JEE Mains 2023 पास चुके हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अभी फिलहाल जेईई एडवांस 2023 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किए हैं।
इसे भी पढ़ें- Neet UG Admit Card 2023 download: इस लिंक से करें नीट यूजी 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड
बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मेरिट लिस्ट जारी की, जिसमें पता चला है कि जेईई मेन 2023 में 43 स्टूडेंट्स ने 43 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। वहीं लगभग 2.5 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स जेईई मेन्स परीक्षा को पास किया है। अब इन स्टूडेंट्स को जेईई एडवांस 2023 के लिए आवेदन करना होगा।
ऐसे करें JEE Advanced रजिस्ट्रेशन
इसके लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
यहां पर JEE Advanced Exam 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
अब इसके बाद Registration Here के लिंक पर क्लिक करें।
अब रजिस्ट्रेशन के लिए मांगी गई जानकारी को दर्ज करें और सबमिट करें।
इसके बाद आवेदन फॉर्म को भरें।
आप आवेदन का प्रिंट ले लें।
JEE Advanced 2023 यहां से करें डायरेक्ट अप्लाई करें
कब होगी JEE Advanced परीक्षा?
जानकारी के अनुसार, जिन स्टूडेंट्स ने जेईई मेन्स परीक्षा को पास कर लिया है, वो JEE Advanced परीक्षा 04 जून 2023 को दे पाएंगे। परीक्षा दो अलग-अलग शिफ्ट में रखी जाएगी। पहला पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 तक होगा। दूसरा पेपर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा।
इसे भी पढ़ें- MPESB Teacher Recruitment 2023: सरकारी टीचर बनने का मौका, अप्लाई करने का ये रहा लिंक
आपको बता दें कि JEE एडवांस्ड 2023 परीक्षा एकसाथ 7 आईआईटी (IIT) के द्वारा करवाई जाती है। ये 7 आईआईटी (IIT) IIT खड़गपुर, IIT दिल्ली, IIT बॉम्बे, IIT मद्रास, IIT गुवाहाटी, IIT कानपुर और IIT रुड़की हैं। इसके बाद रिजल्ट के अनुसार स्टूडेंट्स को टॉप आईआईटी ओर NITs में एडमिशन दिया जाता है।