International Yoga Day 2022 in hindi:- योग योगा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। योग और उसके महत्व को समझते हुए 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। पहली बार यह दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया। इस दिन को मनाने की पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की थी, तब से हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।
International Yoga Day 2022 in hindi
योग पर उसके महत्व को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए साल 2015 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) की शुरुआत की गई थी। 21 जून को इस साल 7वां योग दिवस मनाया जा रहा है।योग हमारे जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को स्वस्थ बनाए रखने के लिए योग बहुत जरूरी है। कोरोना काल में योग का महत्व पहले से भी ज्यादा बढ़ गया है। कोविड की रिकवरी के बाद भी योग से लोगों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बनने में मदद मिल रही है।
साल 2015 में मनाया गया पहला योग दिवस
International Yoga Day मनाने की शुरुआत सबसे पहले साल 2015 में हुई थी। 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN) ने 21 जून को योग दिवस की घोषणा की थी। तब से भारत समेत पूरी दुनिया इस दिन को ‘विश्व योग दिवस’ (International Yoga Day )के रूप में मनाती है।
जानिए क्या योग का महत्व
योग भारत की देन है, इसमें कोई दो राय नहीं है। योग एक ऐसा वरदान है जो अगर जिंदगी में आत्मसात कर लिया जाए तो इंसान स्वस्थ्य रहने के साथ सकारात्मक ऊर्जा से भर उठता है।योग एक ऐसा विज्ञान है जो इंसान को मानसिक शारीरिक और भावनात्मक तौर पर मजबूत बनाता है। आधुनिक युग में तनाव और चिंता को कम करने के लिए योग रामबाण है।
जानिए क्या है इस बार योग दिवस की थीम
कोरोना वायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए इस साल एक ऐसी थीम रखी गई है जो आपकी सुरक्षा और सेहत दोनों का ख्याल रखेगी। लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे इसलिए इस साल International Yoga Day 2021 के लिए ‘बी विद योग, ‘बी एट होम’ यानी ‘योग के साथ रहें, घर पर रहें’ थीम रखी गई है।
Career Pedia को उम्मीद है कि इस पोस्ट में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपके कोई भी सवाल, सुझाव या इस लेख में कोई त्रुटि रह गई है तो हमे कॉमेंट और Email कर सकते हैं। हमारे You Tube Channel, Facebook page Linkdin page, Instragram और Telegram channel पर जुड़ सकते है। वहां से करियर जानकारी के पोस्ट व वीडियों के लेटेस्ट नोटिफिकेशन पा सकते है। धन्यवाद !!