Important Days in June 2022 in Hindi : साल 2022 के जून महीने की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में नजर डालतें है जून 2022 में महत्वपूर्ण दिन, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, तिथियां के बारे में। अप्रैल 2022 (Important Days in june 2022 in hindi) में त्योहारों के अलावा कई दूसरे इवेंट्स भी मनाए जाएंगे।
Important Days in June 2022 in Hindi
देश और दुनिया से संबंधित महत्वपूर्ण तिथि और जयंतियों के सब्जेक्ट में अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जाता है। चाहे वो परीक्षा यूपीएससी की हो या एसएससी की। ये प्रश्न किसी व्यक्ति विशेष से संबंधित हो सकते हैं या किसी समुदाय से संबंधित। इन महत्वपूर्ण दिनों के विषय में जानना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि मार्च माह (Important Days in March 2022 in Hindi) में कौन-से महत्वपूर्ण दिन हैं ।
Important Days in June 2022 in Hindi
1 जून- विश्व दुग्ध दिवस- हमें हमेशा हमारे माता-पिता द्वारा प्रतिदिन दूध पीने के लिए कहा जाता है क्योंकि दूध कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने लिए आवश्यक होता है। यह कई डेयरी किसानों को आजीविका भी प्रदान करता है। हम दूध के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस (World Milk Day) को मनाते हैं।
1 जून- वैश्विक माता-पिता दिवस- माता-पिता द्वारा अपने बच्चों को सफल बनाने के लिए किए गए बलिदान का सम्मान करने के लिए 1 जून को ही वैश्विक माता-पिता दिवस (Global Day Of Parents) मनाया जाता है।
3 जून- विश्व साइकिल दिवस- आज के भागदौड़ भरी लाइफ में व्यायाम करके स्वस्थ रहना बहुत ज़रूरी है। साइकिल परिवहन के साधनों में से एक है जिसका आमतौर पर उपयोग किया जाता है। ऐसे में 3 जून को विश्व साइकिल दिवस (World Bicycle Day) परिवहन के छोटे साधनों के लिए साइकिल के उपयोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है क्योंकि यह पर्यावरण के अनुकूल है।
4 जून- आक्रमण के शिकार हुए मासूम बच्चों का अंतरराष्ट्रीय दिवस – यह दिन दुनिया भर के उन बच्चों के कष्टों की ओर समाज का ध्यान आकर्षित करने के लिए मनाया जाता है जो आक्रामकता के शिकार हैं। जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है, ऐसे हजारों बच्चे घरेलू हिंसा का सामना करते हैं। ये आक्रमण के शिकार हुए मासूम बच्चों का अंतरराष्ट्रीय दिवस (International Day of Innocent Children Victims of Aggression) 4 जून को मनाया जाता है।
ये भी पढ़ें- Gaming Me Career : Gaming में Career कैसे बनायें, जानिए फुल जानकारी?
Animator Kaise Bane: Become a Animator/ एनिमेटर कैसे बनें जानिए फुल जानकारी?
Sports Journalist Kaise Bane: How to Become a Sport Journalist?
Veterinary Doctor Kaise Bane / पशु चिकित्सक कैसे बनें, जानिए फुल जानकारी?
Food Inspector Kaise Bane: How to become a Food Inspector?
5 जून- विश्व पर्यावरण दिवस- हर एक दिन बीतने के साथ हम वैश्विक जलवायु परिवर्तन की ख़बरें सुनते हैं जो पर्यावरण के बिगड़ते पारिस्थितिक संतुलन के कारण हो रही है। जिससे दुनिया का क्लामेंट चेंन्ज हो रहा है। 5 जून को लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) यह दिन मनाया जाता है।
7 जून- विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस – 7 जून को खाद्य जनित जोखिमों को रोकने, पता लगाने और प्रबंधित करने, खाद्य सुरक्षा, मानव स्वास्थ्य आदि में योगदान करने के लिए जागरूकता लाने और कार्रवाई को बढ़ावा देने के लिए विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (World Food Safety Day) मनाया जाता है।
8 जून- विश्व महासागर दिवस – यह दिन समुद्र के कचरे के कारण प्रदूषित हो रहे महासागरों के महत्व को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है। लोगों का ध्यान खीचने के लिए 8 जून को विश्व महासागर दिवस (World Oceans Day) मनाया जाता है।
12 जून- विश्व बालश्रम निषेध दिवस- बाल श्रम को ख़त्म करने के लिए आवश्यक कार्रवाई और प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए 12 जून को विश्व बालश्रम निषेध दिवस (Anti Child Labor Day) मनाया जाता है।
14 जून- विश्व रक्तदाता दिवस- 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस (World Blood Donor Day) आधान (ट्रांसफ्यूजन) के लिए सुरक्षित रक्त और रक्त उत्पादों की आवश्यकता और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली में स्वैच्छिक, अवैतनिक रक्त दाताओं के महत्वपूर्ण योगदान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
19 जून – राष्ट्रीय पठन-पाठन दिवस- यह दिन भारत के पुस्तकालय आंदोलन के जनक पुथुवायिल नारायण पनिकर के सम्मान में मनाया जाता है। देश में इस साल 19 जून को राष्ट्रीय पठन-पाठन दिवस का 27वां संस्करण मनाएगा।
21 जून- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस – योग प्राचीन भारत की एक साधना है, जिसके महत्व को अब पूरे विश्व ने स्वीकार किया है। इस अभ्यास का जश्न मनाने और सभी को अधिक से अधिक योग करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए 21 जून को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाने की घोषणा की थी. जिसके बाद साल 2015 में 21 जून को दुनियाभर में योग दिवस मनाया गया
26 जून- नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के ख़िलाफ़ अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day Against Drug Abuse & Illicit Trafficking)
नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध नशीली दवाओं के व्यापार के ख़िलाफ़ लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 26 जून को नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के ख़िलाफ़ अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। मादक द्रव्यों के सेवन और अवैध तस्करी के ख़िलाफ़ पहला अंतर्राष्ट्रीय दिवस वर्ष 1989 में मनाया गया था।
27 जून- अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस- हर साल 27 जून को अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस (International MSME Day) मनाया जाता है। इसके पीछे की वजह मध्यम और लघु उद्योग देश की अर्थव्यवस्था के विकास में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह दिन देश के विकास में MSMSE क्षेत्र द्वारा किए गए योगदान को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है।
29 जून- राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस- प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती को चिह्नित करने के लिए इस दिन को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस (National Statistics Day) मनाया जाता है। इन्होंने आर्थिक योजना और सांख्यिकीय विकास के क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है।
Career Pedia को उम्मीद है कि (Important Days in May 2022 in Hindi ) में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपके कोई भी सवाल, सुझाव या इस लेख में कोई त्रुटि रह गई है तो हमे कॉमेंट और Email कर सकते हैं। हमारे You Tube Channel, Facebook page Linkdin page, Instragram और Telegram channel पर जुड़ सकते है। वहां से करियर जानकारी के पोस्ट व वीडियों के लेटेस्ट नोटिफिकेशन पा सकते है। धन्यवाद !!