नई दिल्ली: Top 10 Delhi University Colleges: देशभर की सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में यूजी और पीजी कोर्सेज एडमिशन के लिए कॉमन एंट्रेंस एडमिशन टेस्ट (CUET) करवाया जा रहा है। हालांकि सभी यूनिवर्सिटीज इसके तहत एडमिशन नहीं दे रही है। पर फिर भी देश की टॉप यूनिवर्सिटीज में इसका स्कोर को देखकर एडमिशन दिया जा रहा है। जैसे दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी इस बार CUET के माध्यम से एडमिशन होगा। आइए आपको NIRF रैंकिंग के मुताबिक, डीयू के टॉप-10 कॉलेजों के बारे में बताया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें- SSC CHSL Notification 2023: एसएससी सीएचएसएल में निकली 1600 पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन
महाराजा अग्रसेन कॉलेज
CUET में जो स्टूडेंट्स अच्छा स्कोर करते हैं, वो महाराजा अग्रसेन कॉलेज में भी एडमिशन ले सकते हैं।
मिरांडा हाउस
मिरांडा हाउस की स्थापना 1948 में हुई और देश के टॉप 100 कॉलेज में से एक है। बता दें कि यह लगातार 6 सालों से पहले स्थान पर बना हुआ है।
हिंदू कॉलेज
हिंदू कॉलेज सबसे पुराना और प्रसिद्ध कॉलेज है। यह 1899 में स्थापित हुआ था। हिंदू कॉलेज को 2022 के लिए NIRF रैंकिंग में दूसरा स्थान मिला है।
लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वूमेन
लेडी श्रीराम कॉलेज 1956 में स्थापित हुआ था। इसे एनआईआरएफ रैंकिंग 2022 में 5वां स्थान दिया गया। स्टूडेंट्स इसमें एडमिशन ले सकते हैं।
आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज
आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के तहत सह-एड कॉलेज है और इसे 1959 में स्थापित किया गया था। इसे NIRF रैंकिंग में 7वां स्थान मिला। सीयूईटी में अच्छा स्कोर करने वाले स्टूडेंट्स इसमें एडमिशन ले सकते हैं।
किरोड़ीमल कॉलेज
किरोड़ीमल एक को-एड कॉलेज है, जो 1954 में स्थापित हुआ था और NIRF रैंकिंग 2022 में 10वां स्थान मिला था। सीयूईटी में अच्छा स्कोर करने वाले स्टूडेंट्स इसमें एडमिशन ले सकते हैं।
सेंट स्टीफंस कॉलेज
सेंट स्टीफंस कॉलेज को दिल्ली विश्वविद्यालय के सबसे प्रसिद्ध कॉलेजों में से एक माना जाता है। राहुल गांधी समेत कई अन्य प्रसिद्ध व्यक्ति भी इस कॉलेज में पढ़ाई कर चुके हैं। सेंट स्टीफेंस कॉलेज को एनआईआरएफ 2022 रैंकिंग में 11वां स्थान मिला था।
श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स
उद्योगपति लाला श्रीराम द्वारा 1926 में स्थापित हुआ था। इसे NIRF 2022 रैंकिंग में 12 वां स्थान मिला था। सीयूईटी में अच्छा स्कोर करने वाले स्टूडेंट्स इसमें एडमिशन ले सकते हैं।
लेडी इरविन कॉलेज
लेडी इरविन कॉलेज 1932 में स्थापित हुआ था। एनआईआरएफ 2022 रैंकिंग में कॉलेज को 15वें स्थान मिला। सीयूईटी में अच्छा स्कोर करने वाले स्टूडेंट्स इसमें एडमिशन ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- WB 10th 12th Result 2023: इस दिन जारी होगा बंगाल बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट, फटाफट देखें
आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज
आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज की स्थापना 1991 में हुई थी। इस कॉलेज को 2022 की एनआईआरएफ रैंकिंग में 18वां स्थान मिला। सीयूईटी में अच्छा स्कोर करने वाले स्टूडेंट्स इसमें एडमिशन ले सकते हैं।