Hospital Management me career kaise banaye:- जैसे-जैसे समय बदला वैसे-वैसे स्वास्थ्य के क्षेत्र में बदलाव भी हुए। समय के साथ कई नई नई तकनीकी बदलाव हुए और कई पहलू भी सामने आए हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्रों में बदलावों के साथ नए सेक्टर भी सामने आए हैं। इन्हीं में एक सेक्टर है हॉस्पिटल मैनेजमेंट का सेक्टर। जो समय के साथ बड़ा होता जा रहा है।
बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं को देने के लिए हॉस्पिटल मैनेजमेंट की खास भूमिका होती है। इसीलिए आज के समय हॉस्पिटलों के मैनेजमेंट पर खास ध्यान दिया जाता है। अगर आप की अगर आप की रुचि हेल्थ सेक्टर में है तो हॉस्पिटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में आप करियर बना सकते हैं। आइए इसके बारे आगे जानते हैं।
How to make career in hotel management
हॉस्पिटल मैनेजमेंट कोर्स साइंस और आर्ट्स दोनों स्ट्रीम के लोग कर सकते हैं। हालांकि कोर्सेज के अनुसार अलग-अलग स्ट्रीम की मांग की जाती है। इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए आपके पास बैचलर ऑफ हॉस्पिटल मैनेजमेंट, एमबीए इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन जैसे कोर्सेज उपलब्ध हैं।
Work
इस प्रोफेशन के तहत आपको हॉस्पिटल की सुविधाओं से जुड़ी सारी व्यवस्थाओं पर नजर रखनी होगी। अस्पताल के पूरे मैनेजमेंट का भी ख्याल रखना होगा। फाइनेंसियल प्लानिंग से लेकर कर्मचारियों की सुविधा का कार्य भी करना पड़ता है।
Job location
विभिन्न सरकारी व निजी अस्पतालों में, सार्वजनिक स्वास्थ्य विभागों में, फिटनेंस सेंटरों में, दवा कंपनियों में, हेल्थ सेक्टर की फर्मों में नौकरी मिलने की संभावना रहती है।
Salary
इस प्रोफेशन में सैलरी पूरी तरह निश्चित नहीं है। जैसे-जैसे काम करते हैं और एक्सपीरिएंस बढ़ता वैसे-वैसे ही सैलरी बढ़ती है। इसके अलावा आपकी सैलरी काम करने वाले संस्थान पर निर्भर करता है यानी यदि अगर संस्थान बढ़ा है तो आप बहुत ही उम्दा सैलरी पैकेज मिलेगा।
Institute
-इंडियन सोसाइटी ऑफ हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन, बेंगलुरु
-आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज, पुणे
-इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मैनेजमेंट स्टडीज, नई दिल्ली
-टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, मुंबई
-ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, नई दिल्ली
-अपोलो इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, हैदराबाद
Career Pedia को उम्मीद है कि इस पोस्ट में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपके कोई भी सवाल या सुझाव हैं तो हमे कॉमेंट कर सकते हैं। हमारे You Tube Channel, Facebook page Linkdin page और Instragram पर जुड़ सकते है। वहां से करियर जानकारी के पोस्ट व वीडियों के लेटेस्ट नोटिफिकेशन पा सकते है।