Happy Republic Day 2021 Wishes. राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2021 को लेकर तैयारियां पूरी हो चूकी है। इस साल 2021 का भारत में 71वाँ गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2021 (मंगलवार) को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। 26 जनवरी 1950 को सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर भारत का संविधान लागू किया गया था। इस दिन स्कूल-कॉलेज में स्पीच या निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाता है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति तिरंगा झंडा फहराते हैं। गणतंत्र दिवस की लोग एक-दूसरे को बधाई देते हैं। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाइयां..!! इस दिन पूरा देश देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होता है। आप भी इस साल अपनों को भेजें गणतंत्र दिवस पर ये शुभकामना संदेश-
Happy Republic Day 2021 Wishes, Quotes, Message, SMS, Picture and Images-
- हमें जान से प्यारा यह गणतंत्र हमारा,
याद रखेंगे शहीदों को और बलिदान तुम्हारा। - दिल एक है और जान एक है….
हिन्दोस्तान हमारा और हम इसकी शान हैं।
- सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा,
हम बुलबुले हैं इसके,
ये गुलिस्तान हमारा - ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा
ये शुभ दिन है हम सब का लहरा लो तिरंगा प्यारा
पर मत भूलो सीमा पर वीरों ने है प्राण गंवाए
कुछ याद उन्हें भी कर लो जो लौट के घर न आये…
72 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
- मुझे ना तन चाहिए, ना धन चाहिए
बस अमन से भरा यह वतन चाहिए
जब तक जिन्दा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए
और जब मरुं तो तिरंगा कफन चाहिए
- देशभक्तों से ही देश की शान है
देशभक्तों से ही देश का मान है
हम उस देश के फूल हैं यारों
जिस देश का नाम हिंदुस्तान है
- ना सर झुका है कभी और ना झुकाएंगे कभी
जो अपने दम पे जिए सच में जिंदगी है वही
गणतंत्र दिवस की बधाई
- ना जियो धर्म के नाम पर
ना मरो धर्म के नाम पर
इंसानियत ही है धर्म वतन का
बस जियो वतन के नाम पर
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। - ऐ बन्दे !
ना हिन्दू बन, ना मुस्लिम,
न भ्रष्टाचार का गुलाम,
बस एक इंसान बन
कुछ ऐसे कर्म कर,
कि खुद से कोई शर्म ना हो!! - इतना सुन्दर जीवन दिया हमें
कई लोगो की कुर्बानी ने
फैशन ने अंधा कर दिया हमें
जोश भरी जवानी में
क्या समझेंगे हम सौगाद मिले इस आजादी का
कभी सहा नहीं दर्द हमने गुलामी का!! - बचपन का वो भी एक दौर था
गणतंत्र में भी ख़ुशी का शौर था
ना जाने क्यूँ मैं इतना बड़ा हो गया
इंसानियत में मज़हबी बैर हो गया!! - .वीरों के बलिदान की कहानी हैं ये
माँ के कुर्बान लालो की निशानी हैं ये
यूँ लड़ लड़ कर इसे तबाह ना करना
देश हैं कीमती
उसे धर्म के नाम पर नीलाम ना करना!! - ना पूछो जमाने से कि
क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान तो बस
इतनी है कि हम सब
हिन्दुस्तानी हैं!! - हल्की सी धुप बरसात के बाद,
थोड़ी सी ख़ुशी हर बात के बाद,
इसी तरह मुबारक हो आप को,
आज़ादी फिर 2019 के बाद!! - ये आन तिरंगा है,ये शान तिरंगा है,
अरमान तिरंगा है,अभिमान तिरंगा है,
मेरी जान तिंरगा है!! - कोई हस्ती कोई मस्ती कोई चाह पे मरता है
कोई नफरत कोई मोहब्बत कोई लगाव पे मरता है
यह देश है उन दीवानों का यहां
हर बंदा अपने हिंदुस्तान पे मरता!!
आजादी का जोश कभी कम न होने देंगे
जब भी ज़रुरत पड़ेगी देश के लिए जान लुटा देंगे .
क्यों की भारत हमारा देश है अब दोबारा
इस पर कोई आंच न आने देंगे!!
- मेरा मुल्क मेरा देश मेरा
यह वतन शांति का उन्नति का
प्यार का चमन!! - मेरे देश का मान हमेशा बनाये रखूँगा
दिल तो क्या जान भी इस पर न्योछावर करूँगा
अगर मिले मौका देश के काम आने का
तो बिना कफ़न के ही देश के लिए सो जाऊंगा!!
- ना सरकार मेरी है, ना रौब मेरा है
ना बड़ा-सा नाम मेरा है, मुझे तो एक छोटी-सी बात का गौरव है
मै “हिन्दुस्तान” का हूं और “हिन्दुस्तान” मेरा है!!