GATE Exam Kya Hai

GATE Exam Kya Hai:- ज्यादातर स्टुडेंट हॉयर एजूकेशन के लिए जाना चाहते है। जिससे स्टुडेंट अपने करियर के हिसाब कोर्सों का चयन करते है। इन कोर्सों में एडमिशन के लिए हर साल कई एट्रेंस एक्जाम आयोजित कराए जाते है। जिसमें से एक है GATE गेट के बारे में आप ने जरूर सुना और पढ़ा  होगा। आज के इस लेख में हम GATE 2022 (GATE Exam Kya Hai) के बारे में चर्चा करेगें। GATE के बारे में जानने के लिए इस लेख को पूरा पढें।

इस लेख में  गेट एक्जाम क्या है (GATE Exam Kya Hai) इस लेख के तहत What is GATE Exam/GATE Exam Kya Hai? GATE Exam Qualification, Education Qualification, Age limit,Nationality, GATE Exam Application Fee, GATE 2022 Paper, GATE Exam Pattern, GATE 2022 Exam Centre, Benefits of passing GATE Exam इन टॉपिक के बारे में जानेगें।

 एक कंप्यूटर आधारित टेस्ट है जिसका आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है।इस बार की आयोजक संस्था आईआईटी खड़गपुर (IIT Kharagpur) gate.iitkgp.ac.in है। गेट परीक्षा आईआईएससी बेंगलुरु और सात आईआईटी द्वारा संयुक्त रूप से  प्रशासक संस्थान है इस एक्जाम परीक्षा का उद्देश्य  M.E./M.Tech/Ph.D प्रोग्रामों में प्रवेश और पीएसयू भर्ती के लिए क्वालिफाई होता है।

 What is GATE Exam/GATE Exam Kya Hai?

 देश में ऐसे कई स्टुडेंट है जो हर साल आयोजित होने वाले इस टेस्ट की तैयारी करते है और सफल होते है। गेट एग्जाम के फायदे प्राप्त होते है। जैसे- देश के उच्च सस्थानों में MTech, ME और PhD कोर्सों में प्रवेश मिल जाता है। इसके अलावा और भी कई फायदें होते है।

तो चलिए बात करते है GATE Exam Kya Hai और इसके बारे में, गेट का पूरा नाम या GATE Ka Full Form ‘Graduate Aptitude Test In Engineering’ होता है जिसे हिंदी में ‘इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट’ कहा जाता है।

GATE Exam एक कंप्यूटर आधारित टेस्ट है जिसका आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है। इसके आधार पर पोस्ट ग्रैजुएट इंजिनियरिंग और साइंस विषयों में दाखिला मिलता है। और GATE की परीक्षा इंजीनियरिंग के विभिन्न विषयों में मास्टर डिग्री की पढ़ाई करने के लिए होती है। यह परीक्षा भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान संस्थान, राष्ट्रीय समन्वय बोर्ड, उच्च शिक्षा विभाग, देश की सात आईआईटी, और मानव संसाधन विकास मंत्रालय के द्वारा आयोजित की जाती है।

इस परीक्षा के द्वारा उन स्टुडेंट का मूल्यांकन किया जाता है कि, क्या वह स्टुडेंट भारत के उच्च संस्थानों में हॉयर के लिए योग्यता रखते है या नहीं।

 GATE Exam Qualification

अगर आप गेट की परीक्षा में शामिल होना चाहते है तो आपको उसमें मांगी गई योग्यताओं को पूरा करना होगा। आइए जानते है GATE की परीक्षा के लिए क्या योग्यता होना अनिवार्य है।

Education Qualification/शैक्षणिक योग्यता

  • बैचलर आर्किटेक्चर में पांच साल की स्नातक डिग्री।
  • बीई, बी.टेक, बिफार्म इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी में स्नातक की डिग्री, अंतिम वर्ष के विद्यार्थी भी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है।
  • बी.एससी, पोस्ट डिप्लोमा के बाद चार वर्ष की डिग्री।
  • विज्ञान, गणित, कंप्यूटर एप्लीकेशन, सांख्यिकी में मास्टर डिग्री प्राप्त धारक या इन ब्रांच में फाइनल ईयर के विद्यार्थी भी शामिल हो सकते है।

Age limit/ आयु सीमा

GATE परीक्षा के लिए आवेदन करने की कोई न्यूनतम आयु सीमा नहीं है।

Nationality/ राष्ट्रीयता

गेट 2022 के उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए। अन्य देशों के उम्मीदवार गेट परीक्षा 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं यदि वे दिए गए पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं।

यह भी पढ़ें:-

career in bioinformatics/ बायोइंफॉर्मेटिक्स में करियर कैसे बनाए?

Investment Banker kaise bane/ How to become Investment Banker

गेट एग्जाम ऐप्लिकेशन फीस (GATE Exam Application fee)

सामान्य श्रेणी और ओबीसी कैंडिडेट्स को 1500 रुपये आवेदन शुल्क देना होता है। रिजर्व कैटेगरी और महिला कैंडिडेट्स को 750 रुपये शुल्क देना होता है। परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेटबैंकिंग से ही किया जा सकता है।

गेट 2022 पेपर कोड (GATE 2022 Paper Codes)

इस साल यानि GATE 2022 में दो नए पेपर जोड़े गए हैं, जिससे अब गेट एग्जाम में अब कुल विषयों के पेपर की संख्या 29 हो गई है। इस साल की गेट परीक्षा में जिन दो विषयों के पेपर जोड़े गए हैं, वे नेवल आर्किटेक्चर एंड मरीन इंजीनियरिंग और जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग हैं।

 

पेपर

कोड

पेपर

कोड

आर्किटेक्चर ऐंड प्लानिंग

AR

एयरोस्पेस इंजीनियरिंग

AE

एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग

AG

बायोटेक्नोलॉजी

BT

केमिकल इंजीनियरिंग

CH

सिविल इंजीनियरिंग

CE

कंप्यूटर साइंस ऐंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी

CS

इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड कम्यूनिकेश इंजीनियरिंग

EC

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग

EE

इकोलॉजी ऐंड इवोल्यूशन

EY

केमेस्ट्री

CY

जियोलॉजी ऐंड जियोफिजिक्स

GG

इंजीनियरिंग साइंसेज

XE

इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग

IN

लाइफ साइंसेज

XL

गणित

MA

मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग

MT

माइनिंग इंजीनियरिंग

MN

मेकेनिकल इंजीनियरिंग

ME

फिजिक्स

PE

प्रोडक्शन ऐंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग

PI

पेट्रोलियम इंजीनियरिंग

PE

स्टैटिस्टिक्स

ST

टेक्सटाइल इंजीनियरिंग ऐंड फाइबर साइंस

TF

बायोमेडिकल इंजीनियरिंग

BM

एनवायर्नमेंटल साइंस ऐंड इंजीनियरिंग

ES

मानविकी और सामाजिक विज्ञान

XH

नेवल आर्किटेक्चर ऐंड मरीन इंजीनियरिंग

जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग

GATE Exam Pattern

यह परीक्षा कंप्यूटर ऑनलाइन माध्यम से होती है। GATE में 29 पेपर होते है। आवेदक को किसी भी एक परीक्षा में बैठने की अनुमति होती है। परीक्षा में पेपर को 3 सेक्शन में बाँटा गया होता है जिसमें जनरल ऐप्टिट्यूड, इंजिनियरिंग मैथमेटिक्स और विशिष्ट विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाते है।

परीक्षा का समय 3 घंटे का होता है जिसमें कुल 65 प्रश्न पूछे जाते है। परीक्षा का पूर्णांक 100 अंकों का होता है। तथा सभी प्रश्न बहु-विकल्प और न्यूमेरिकल टाइप के होते है जिसमें एक गलत प्रश्न के लिए 1/2 अंक की नेगेटिव मार्किंग है।

गेट 2022 परीक्षा केंद्र

आईआईटी खड़गपुर गेट 2022 आयोजित करने वाले क्षेत्रवार शहरों की घोषणा करत है। कैडिडेंट गेट आवेदन पत्र 2022 भरते समय केंद्र के लिए वरीयता क्रम में शहरों का चयन करना होगा।

GATE एग्जाम के लिए क्वालिफिकेशन इससे संबधित जानकारी के जानने के बाद,  यह जानने के बाद अब आपके मन में गेट एक्जाम के फायदे जानने की उत्सुकता बढ़ रही होगी तो चलिए जानते है उन फायदों के बारे में। अगर आप यह परीक्षा देते है और इस परीक्षा में सफल होते है तो आपको कुछ गेट एग्जाम के फायदे प्राप्त होते है। जिसके बारे में हम आपको आगे बता रहे है तो जानते है GATE Exam Pass Karne Ke Fayde:

गेट एग्जाम पास करने के फायदे

  •   यदि आप इस परीक्षा में सफल हो जाते है तो आप इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस बेंगलुरु और देश के सात भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में आपको MTech, ME और PhD में प्रवेश मिल जाता है।
  • आप सार्वजनिक क्षेत्र की विभिन्न बड़ी-बड़ी कंपनियों में अपना करियर भी बना सकते है।
  • इससे आपके लिए सरकारी नौकरी के भी रास्ते खुल जाते है।
  • गेट में अच्छा स्कोर करने पर छात्रों को एमएचआरडी या अन्य सरकारी एजेंसी से वित्तीय सहायता भी प्राप्त होती है।

Career Pedia को उम्मीद है कि इस पोस्ट में दी गई  जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपके कोई भी सवाल, सुझाव या इस लेख में कोई त्रुटि रह गई है तो हमे कॉमेंट और Email कर सकते हैं। हमारे You Tube Channel, Facebook page Linkdin page, Instragram और  Telegram channel पर जुड़ सकते है। वहां से करियर जानकारी के पोस्ट व वीडियों के लेटेस्ट नोटिफिकेशन पा सकते है। धन्यवाद !!

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *