CGBSE 12th Time Table 2022 Pdf download Link: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, रायपुर ने सीजीबीएसई 12वीं टाइम टेबल 2022 जारी कर दिया है। सीजीबीएसई 12वीं डेट शीट 2022 के अनुसार, सीजी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2022 में 2 मार्च से शुरू होगी और 22 मार्च को समाप्त होगी। तो चलिए आप को बतातें है सीजीबीएसई 12वीं डेट शीट 2022 पीडीएफ डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक और सीजी बोर्ड 12वीं परीक्षा तिथि 2022 नीचे देखें।
THIS BLOG INCLUDES:
CGBSE 12th के परीक्षा का समय
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, रायपुर 12वीं टाइम टेबल 2022 के अनुसार, छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगी, और दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर समाप्त होगी। जो स्टूडेंट सीजीबीएसई 12वीं परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित होंगे। ऐसे स्टूडेंट के लिए जरुरी है। वह सीजी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in से सीजीबीएसई 12वीं टाइम टेबल 2022 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें-5 Books for Young Entrepreneur/अगर बनना चाहते एंटरप्रेन्योर तो जरूर पढ़ें ये 5 बुक!
National test abhyas app download
सीजीबीएसई 12वीं टाइम टेबल 2022
- तिथि: विषय
- 2 मार्च 2022: पहली भाषा हिंदी, हिंदी विशेष, हिंदी सामान्य
- 4 मार्च 2022: दूसरी भाषा अंग्रेजी, अंग्रेजी विशेष, अंग्रेजी सामान्य
- 7 मार्च 2022: गणित (नया पाठ्यक्रम)
- 9 मार्च 2022: इतिहास, भौतिकी, व्यावसायिक अध्ययन, कृषि विज्ञान, ड्राइंग और पेंटिंग आदि
- 11 मार्च 2022: जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, औद्योगिक संगठन, पशुपालन और भारतीय कला का इतिहास आदि
- 14 मार्च 2022: वाणिज्यिक गणित
- 16 मार्च 2022: भूगोल (नया और पुराना पाठ्यक्रम)
- 22 मार्च 2022: खुदरा विपणन प्रबंधन, सूचना प्रौद्योगिकी, ऑटोमोबाइल सेवा, कृषि, मीडिया और मनोरंजन आदि
- 24 मार्च 2022: राजनीति विज्ञान, रसायन विज्ञान, बागवानी, और प्राथमिक चिकित्सा आदि
- 25 मार्च 2022: समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, भारतीय संगीत, ड्राइंग और डिजाइनिंग, नृत्य, स्टेनो टाइपिंग और गृह विज्ञान आदि
- 26 मार्च 2022: संस्कृत
- 29 मार्च 2022: कंप्यूटर एप्लीकेशन (कला और वाणिज्य)
- 30 मार्च 2022: मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, उरिया
सीजी बोर्ड 12वीं डेटशीट 2022 कैसे डाउनलोड करें
- Step 1: छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- Step 2: होमपेज पर ‘डाउनलोड’ टैब पर क्लिक करें
- Step 3: ‘परीक्षा’ विकल्प पर क्लिक करें
- Step 4: ‘हायर सेकेंडरी एग्जामिनेशन 2022’ लिंक पर क्लिक करें
- Step 5: छत्तीसगढ़ बोर्ड 2022 कक्षा 12वीं डेट शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी
- Step 6: सीजी बोर्ड 12वीं डेट शीट 2022 डाउनलोड करें
- Step 7: भविष्य के लिए सीजी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2022 का प्रिंटआउट ले लें।
बोर्ड परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
- बता दें कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, रायपुर द्वारा सीजीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 शेड्यूल के अनुसार ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। सीजी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा परीक्षा 2 मार्च 2022 से शुरू होगी और 30 मार्च 2022 को समाप्त होंगी।
- छत्तीसगढ़, सीजीबीएसई 10वीं परीक्षा 2022 के पाठ्यक्रम में लगभग 30% की कमी की गई है। यह इस बात को ध्यान में रखते हुए किया गया है कि महामारी में ऑनलाइन सीखने के कारण कई स्कूल और छात्र पाठ्यक्रम पूरा नहीं कर सके।
- इस वर्ष सीजी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 6.83 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है, जिसमें से 2.93 लाख परीक्षार्थी कक्षा 12वीं के छात्र हैं।