नई दिल्ली: CAT 2022 Answer Key Out. हाल ही संपन्न हुई कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2022) की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। जिसमें लाखों कैडिडेंट ने भाग लिया है। ऐसे में  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) बैंगलोर ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2022) की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जिससे एक्जाम में बैठने वाले कैडिडेंट आईआईएम कैट की ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। कैट परीक्षा की आंसर-की के लिए क्या प्रोसेस हैं इस खबर में बताया जा रहा है। जिसे आप फॉलो कर सकते हैं।

कब हुई थी CAT 2022 परीक्षा

आईआईएम (IIM) में एडिमिशन के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2022 रविवार, 27 नवंबर को ये एक्जाम आयोजित कराया गया था। कैट 2022 परीक्षा को तीन स्लॉट में आयोजित की किया गया था। पहली पाली 8:30 बजे से 10:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे और तीसरी पाली शाम 4:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक होगी। वेबसाइट कैट 2022 के हॉल टिकट iimcat.ac.in पर अपलोड किए गए थे।  जा सकती है। वही को भारतीय प्रबंधन संस्थानों और भाग लेने वाले संस्थानों में स्नातकोत्तर प्रबंधन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ये परीक्षा होती है।
4 दिसंबर तक करा सकते हैं आपत्ति दर्ज

अगर आप ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2022) में भाग लिया है तो यहां पर कैट परीक्षा की आंसर-की के लिए डायरेक्ट लिंक देखें सकते हैं। वही आंसर-की (CAT 2022 Answer Key) डाउनलोड करने और उस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए विंडो 1 दिसंबर, 2022 से 4 दिसंबर, 2022 तक खुली है। ऐसे में कैडिडेट  4 दिसंबर तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। कैडिडेंट यहां पर नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से भी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

 IIM CAT 2022 Answer Key ऐसे भी कर सकते हैं डाउनलोड

  •  सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
  • ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए गए Login के टैब पर क्लिक करें।
  •  अब एक पेज ओपेन होगा यहां पर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड सबमिट करें।
  •  आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
  •  अब इसे चेक और डाउनलोड कर लें। 

 IIM CAT 2022 में शामिल हिए थे इतने कैडिडेंट

कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2022) में 2.55 लाख रजिस्टर्ड कैडिडेंट में से लगभग 2.22 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। कुल उपस्थिति लगभग 87 फीसदी थी। अधिक संबंधित जानकारी के लिए कैडिडेंट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए IIM CAT क्लिक सकते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *