Bihar Board 10 th Result 2022 in hindi : बिहार बोर्ड के 10वीं में लाखों स्टूडेंट के परीक्षा रिजल्ट जल्द ही आने वाला है। बिहार बोर्ड, BSEB आज 31 मार्च 2022 को दोपहर एक बजे अपनी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर मैट्रिक (Bihar Board Matric) के परिणाम (BSEB 10th Results 2022) जारी करेगा। कक्षा 10वीं के रिजल्ट (BSEB Class 10 Board Results) का इंतजार 16 लाख से ज्यादा छात्र कर रहे है। तो चलिए रिजल्ट जारी होने पर कैसे चेक कर सकतें हैं इसके बार में आप को बतातें है।
बिहार बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें? (How to check Bihar Board Result)
- सबसे पहले बिहार बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- लॉग इन विवरण जैसे रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
- बीएसईबी मैट्रिक परिणाम 2022 सबमिट करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रखें।
इसके अलावा अन्य लिंक से भी छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकतें है।
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2022 चेक online – यहाँ क्लिक करें
बिहार बोर्ड हाई स्कूल देखने के लिए दूसरा लिंक – यहाँ क्लिक करें
कब हुईं Bihar Board 10 th की परीक्षा
दरअसल आप को बता दें कि जारी हुए परिणाम में इस साल कुल 79.88 फीसदी पास स्टूडेंट्स पास हुए है। वहीं पहली बार टॉपर को 97 फीसदी अंक आया है। बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 24 फरवरी, 2022 तक आयोजित की गईं।
ये हैं टॉपर की लिस्ट
वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2022 के आज जारी टॅापर 10 की सूची में कुल 47 स्टूडेंट्स ने स्थान प्राप्त किया है।
- प्रदेश में पहले स्थान पर 487 अंकों के साथ रामायणी रॅाय हैं।
- दूसरे नंबर पर 486 अंकों के साथ सानिया कुमारी और विवेक कुमार ठाकुर हैं।
- तीसरे नंबर पर 485 अंकों के साथ प्रज्ञा कुमारी हैं।
- चौथे स्थान पर 484 अंकों के साथ निर्जला कुमारी हैं।
- वहीं पांचवें स्थान पर 483 अंकों के साथ अनुराग कुमार, सुसेन कुमार, निखिल कुमार हैं।
छात्र फेल क्या करें ?
अगर कोई छात्र बीएसईबी मैट्रिक में फेल हो जाता है, ऐसे में स्टूडेंट को घबराना नहीं चहिए। यदि कोई छात्र न्यूनतम उत्तीर्ण प्रतिशत को पूरा नहीं करता है या किसी विषय में फेल हो जाता है, तो उन्हें उस विषय के लिए फिर से उपस्थित होना होगा।