UP Police Constable Exam City 2024
UP Police Constable Exam City 2024

UP Police Constable Exam City 2024. उत्तर प्रदेश के लाखों कैडिडेंट जो इस समय यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 की तैयारी कर रहे हैं, तो यहां पर आप के लिए बड़ा अपडेट आया है। जिससे भर्ती में आवेदन करने वाले कैडिडेंट के एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप uppbpb.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। अब यहां पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर आदि जैसी डिटेल्स के साथ में एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं, हालांकि कैडिडेंट यहां पर इसे एडमिट कार्ड की गलती बिल्कुल मत करें।

आप को बता दें कि अबके बारे में यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा कढ़ी सुरक्षा में कराई जा रही है, जिससे यहां पर भर्ती आयोग के पिछली बार में ली परीक्षा से बड़ा सबक लिया है। इस खबर में आप यहां पर यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप के आलावा कई तरह की जानकारी पढ़ पाएगें।

कब जारी होगा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा ए़डमिट कार्ड 2024

अभी के लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप uppbpb.gov.in पर जारी की गई है। जिससे यहां पर अधिकारिक वेबसाइट पर जाकरें अभ्यर्थी  अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

तो वही सामने आई जानकारी में बताया गया है, अभी अभ्यर्थी इसे एडमिट कार्ड समझ कर गलती न करें , क्योकि। लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जो परीक्षा के लिए तय तिथि के 3 दिन पहले बोर्ड की वेबसाइट अपलोड कर दिए जाएगें, जिससे परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएगें।

ऐसे डाउनलोड करें यूपी पुलिस भर्ती एग्जाम सिटी स्लिप 2024

अगर आप ने अगर यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के लिए आवेदन किया है, तो यहां पर यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए यहां पर बताया गया प्रोसेस अपना सकते है।

  •  आप यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in. पर जाएं।
  • अब यहां पर होम पेज पर सिटी स्लिप के एक्टिव लिंक पर जाएं।
  •  वेबसाइट पर मांगी गई जानकारी में रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके सबमिट करें।
  • आप के स्क्रीन के सामने एग्जाम सिटी स्लिप ओपेन हो जाएगी।
  • जिसे आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे। यहां पर बताई गई जानकारी को पढ़ सकते हैं।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के लिए जरुरी

दरअसल यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 में बैठने वाले कैडिडेंट के लिए ध्यान में रखने वाली बात यह हैं कि बोर्ड के द्धारा बताए गए जरुरी चीजों में वेबसाइट से डाउलोड किया एडमिट कार्ड, आधार कार्ड या पहचान पत्र में ई आधार, डीएल, पासपोर्टहो सकता है। इसके अलावा काला या नीला बॉल पेन परीक्षा हॉल में लेकर जाएं।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 में ऐसे मिलेगी फ्री बस

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में बैठने वाले कैडिडेंट को बड़ी सुविधा दी जा रही है, जिससे परीक्षा में बैठने वाले कैडिडेंट को लिए सेंटर तक जाने के लिए इस बार रोडवेज बस सेवा फ्री होगी। हालांकि आप को ध्यान में रखनी बाती बात यह है, कि एडमिट कार्ड को दो अतिरिक्त प्रिंट आउट करा लें जिससे यहां पर बस से यात्रा में अपने प्रवेशपत्र को दिखा पाएं।

जिसमें  एक प्रिंट आउट परीक्षा केन्द्र के जिले तक की यात्रा एवं दूसरी प्रिंट आउट परीक्षा के बाद अपने जिले तक की यात्रा के लिए बस परिचालक को सौंपनी होगी।

कब होगी यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024

बोर्ड के द्धारा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 67 जिलों के 1174 केंद्रों पर आयोजित कराई जा रही है। हालांकि परीक्षा के लिए कई अलग-अलग डेट निर्धारित किए गए है। तो वही 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को हर दिन दो शिफ्टों में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। बता दें कि परीक्षा के जरिए यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 60244 पदों पर भर्ती होनी है।।